नवगछिया। रंगरा प्रखंड के सहौरा गांव में आयोजित तीन दिवसीय मां कौशल्या मेले के अंतिम दिन आचार्य कौशल और पंडित मुकेश शास्त्री के सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन के बाद रविवार को दंगल का दर्शकों ने आनंद उठाया। भीषण ठंड में भी पहलवानों के दमखम दाव पेंच का भरपूर आनंद लिया गया। महिला कुश्ती में दिल्ली की हनी ने बनारस की खुशी को हराया।

मौके पर श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष शुभम यादव ने बताया कि दंगल के बाद आगमानंद जी के निर्देशन में चरण पादुका पूजन के साथ संध्या को महाप्रसाद का वितरण किया गया। वहीं मुखिया प्रतिनिधि दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले कौशल्या मेला में आयोजन कमेटी द्वारा दंगल का फाइनल मुकाबला अंतिम दिन बनारस के भीम पहलवान और धोबानियां के रोहित पहलवान ने बाजी मारी। सोमवार को कौशल्या माता की प्रतिमा का विसर्जन होगा।

इस अवसर पर संरक्षक अशोक कुमार, उद्घोषक शिव कुमार, प्रवक्ता शुभम यादव, विनोद सिंह, नंदन यादव, विकास कुमार, भुदेव यादव, छविलाल यादव, प्रवीण यादव, छेदी यादव, राकेश रमण, विकास यादव, बल, बलराम कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *