नवगछिया । रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी गांव स्थित ननिहाल में युवक ने आत्महत्या कर ली। आर्मी की बहाली में असफल रहने पर युवक द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने की बात सामने आ रही है। जानकारी मिलते ही रंगरा सहायक थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

अवकाशप्राप्त आर्मी के जवान उत्तमलाल शर्मा के नाती 20 वर्षीय सागर कुमार का शव फंदे से लटका मिला। साथ में सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें

देर शाम तक पुलिस ने युवक का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। घटना के संदर्भ में रख सुसाइड नोट भी सामने आया है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। कथित नोट में कहा गया है कि पापा, मम्मी, नाना, नानी चाहते थे कि वह गांव का नाम रौशन करे लेकिन उसने जितनी बार प्रयास किया, उसे असफलता ही मिली।

युवक का पैतृक गांव मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के लौवालगाम में है। मृतक के पिता विजय शर्मा फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि सागर कुमार अक्सर अपने ननिहाल में ही रह कर आर्मी में जाने की तैयारी करता था। आस पास के लोगों ने बताया कि इस बार सागर के कई दोस्तों का आर्मी में नौकरी हो गयी थी। जिस कारण वह मायूस था। इधर रंगरा पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है। रंगरा थाना के दरोगा राजेश रंजन ने बताया कि परिजन कुछ बोल नहीं रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *