नवगछिया : नवगछिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के सामने मां तारा बुक सेंटर के विकास कुमार के घर के पास नवगछिया के सर्प मित्र फौजी दिलीप कुमार ने दो कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया है। दोनो सांपों को सुरक्षित कर दिलीप ने वन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी पृथ्वीनाथ सिंह को सूचना दी, जिसके बाद दोनों सांपों को अभ्यारण में छोड़ दिया।

सर्प मित्र दिलीप ने बताया कि वे सेना में कार्यरत हैं और इनदिनों छुट्टी में घर आये हुए हैं, जब उनके परिचित विकास कुमार ने उसे घर के पास दो सांपों के होने की सूचना दी तो दिलीप ने सुरक्षित तरीके से दोनों सांपों का रेस्क्यू किया।

दिलीप ने बताया कि पकड़े गए दोनो कोबरा में एक नर और एक मादा है। ठंड में कोबरा जल्दी डंक नहीं मारते हैं। लेकिन ये धूप सेंकने के लिये बाहर निकलते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *