भागलपुर में बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को 15 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जिले में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। पूर्व में 26 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया था। पुनः इसे 3 जनवरी तक बन्द किया गया था। 3 जनवरी से 7 जनवरी तक स्कूल को बंद किया गया था। 7 जनवरी से 11 जनवरी तक छुट्टी बढ़ाई गई थी। ठंड व शीतलहर को देखते हुए छुट्टी को बढ़ा दी गई है। ठंड में बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना रहती है।

सभी पदाधिकारियों को पालन कराने का दिया है निर्देश

इस सम्बंध में जिले व प्रखंड के सभी पदाधिकारियों को दृढ़तापूर्वक अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी ने पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 8वीं तक के सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। 9वीं से ऊपर की कक्षा को 9 बजे के बाद संचालित करने का आदेश जारी किया गया है।

जिले में बढ़ रही है ठंड

जिले में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। तापमान में गिरावट आ गई है। दिन में कोहरे के चादर में शहर लिपटा रहता है। लोग सड़कों पर कम निकलते हैं। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *