नवगछिया : थाना क्षेत्र के कठेला गांव में गुरूवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के खट्ट चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने गांव के ही शातिर ऋषभ चौधरी उसके भाई केशव चौधरी, आदर्श चौधरी समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर जबरन चाकू घोप कर घायल करने का आरोप लगाया है।
घायल के कमर और पीठ में चाकू लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान एवं जेएसआई मुकुंद मुरारी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही सभी आरोपी फरार हो गए।
जिसके बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए खरीक पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों vec 7 प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया। वहां घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई, है। देर शाम तक किसी पक्ष द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था। बावजूद इसके पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। ऋषभ का पूर्व से भी रहा है
आपराधिक इतिहास शातिर ऋषभ चौधरी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह खरीक तत्कालीन थानाध्यक्ष पंकज कुमार पर गोली चलाने समेत अन्य कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में जेल चुका है। फिलहाल, वह बेल पर जेल से बाहर है और लगातार तरह- तरह की घटना को अंजाम दे रहा है। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
