नवगछिया : नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार गांव में मॉडर्न वैभव कोचिंग सेंटर में शुक्रवार की शाम को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी समझ नहीं पा रहे थे कि इस आग पर कैसे काबू पाया जाए।
स्थानीय लोगों के द्वारा अपने घरों से पाइप के माध्यम से पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस को भी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया।
घटना को लेकर लोगों ने बताया कि कोचिंग में बच्चों का पढ़ाई लिखाई का काम दिन में होती है। लेकिन देर शाम आग कैसे लगाए हम लोगों को कुछ समझ में नहीं आया लेकिन आग लगने से कोचिंग सेंटर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया।


