नवगछिया एनएच 31 स्थित टोल प्लाजा पर भागलपुर के यातायात निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों की ओर से यातायात सुरक्षा को लेकर चालकों एवं रिफ्रेशर को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर एमवीआई अनिल कुमार ने यातायात नियमों के तहत सुरक्षा को लेकर दिए गए संकेतक की जानकारी दी।
सड़क पर चल रहे वाहनों पर रिफ्लेक्शन भी लगाया गया। मौके पर मौजूद ट्रक चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह ने इस अभियान को अच्छा बताया उन्होंने कहा कि इस अभियान से चालकों में जागरुकता आएगी। कहा कि ठंड के समय कई दुर्घटनाएं होती है। जिसके कारण वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाया गया है।
इस अवसर पर डीटीओ कार्यालय के अधिकारी अभिमन्यु कुमार चंद्र नवीनम टोल प्लाजा प्रबंधक, ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपनारायण सिंह दीपक बजरंग सिंह, चंदन कुमार, रंजीत कुमार, सुबोध गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बता दें कि 11 से 17 जनवरी तक यातायात सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मुख्य चौक चौराहे पर ट्रक चालक व अन्य चालकों के बीच सुरक्षित यात्रा करने को लेकर के जानकारी दी जा रही है।

• बिहपुर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कराई माइकिंग
बिहपुर | बिहपुर थाना द्वारा नवगछिया पुलिस जिला एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर पूरे थानाक्षेत्र में सड़क सुरक्षा को ले माईकिंग कराई गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि लोगों से अपील की गई कि आपका जीवन अमूल्य है। इसलिए सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

