बिहपुर । प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरधाम में रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर शिवभक्तों ने बाबा भोले नाथ को जल अर्पित किया। शिवभक्त नन्हकार गंगा घाट, रामनगर सोनवर्षा गंगा घाट से स्नान कर भगवान शिव को जल अर्पण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 329
इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। वहीं राम जानकी ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास जी ने बताया कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर दान-पुण्य करने खास महत्व है। शिवभक्तों ने मंदिर में संतों को दही, चूड़ा, तिलकुट, शक्कर आदि दान दिया। इस दौरान प्रखंड में उत्सव जैसा माहौल रहा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
