नवगछिया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी के सरस्वती शिशु मंदिर में टीओपी का उद्घाटन अपने अधिकारियों के साथ किया। इस उद्घाटन के मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार , मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक एसके पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन के मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यहां पर विधिवत सभी तरह की सुविधा होगी।
Total Downloads: 337
पदाधिकारियो के साथ साथ जवानो से लैश होगा टीओपी ताकि स्थानीय लोगों के साथ किसी भी तरह की समस्या होने पर उसका तत्काल निराकरण किया जा सके। एसपी ने कहा कि टीओपी में मौजूद स्टेशन डायरी में सभी तरह के मामले दर्ज रहेंगे।एसपी ने कहा कि टीओपी के शुरू होने से राजेंद्र कॉलोनी वार्ड 10 और 11 के अलावे मनिया मोर का इलाका सुरक्षित रहेगा।
एसपी ने बताया कि इन दिनों नशा करनेवाले युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है ।इसको देखते हुए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना होगा ,जिस् में टीओपी काफी कारगर होगा। उन्होंने उद्घाटन समारोह में नवगछिया एनएच 31 पर भी खादी भंडार के समीप एक और टीओपी जल्द शुरू करने की घोषणा किया।

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि टीओपी खुलने से अपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। इस मौके पर इंस्पेक्टर भारत भूषण, नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, वार्ड सदस्य मनीष कुमार, सच्चिदानंद सिंह, गुलाब पासवान, रामवतार दास, जगदीश पासवान, रमेश सिंह, डॉ मुकेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
