बिहपुर। सोमवार को झंडापुर महादलित टोला वार्ड नंबर छह के सैकड़ों की संख्या में लोग बिहपुर अंचल कार्यालय पहुंच कर सामुदायिक भवन व वर्कशेड निर्माण की मांग को ले प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन में शामिल विकास मित्र शशि कुमार राम, वार्ड सदस्य लखन लाल राम, संतोष दास, माधव राम, गोपाल राम आदि ने बताया की महादलित टोले के पास 0.32 डिसमिल बिहार सरकार की जमीन है।
Total Downloads: 345
हमलोगों को शादी-विवाह समेत अन्य कार्यक्रम करने में काफी परेशानी होती है। उक्त जमीन को कुछ अतिक्रमणकारी जमीन को हड़पना चाहते हैं। इस जमीन का एनओसी दिया जाय। ताकि इस जमीन पर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा सके। प्रदर्शनकारियों ने आरओ आमिर हुसैन को मांग पत्र सौंपा। बाबत आरओ ने इस बाबत उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
