नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन के सेवा सुधार समिति के सदस्यों के द्वारा स्टेशन का जायजा लिया गया। नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों के सुविधाओं को लेकर कई तरह की जानकारी दी गई।
Total Downloads: 345
इस मौके पर सेवा सुधार समिति सह डीसीआई केपी सिंह ने बताया कि कि यहां पर जिस तरह से सेवा सुधार समिति की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल यहां पर प्लेटफॉर्म ऑटोमेटिक टिकट वेंडर मशीन लगाने का प्रस्ताव भेजने के साथ-साथ कई जगहों पर कुछ व्यवस्था में सुधार करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
इस निरीक्षण के मौके पर यात्रियों के सुविधा को देखते हुए कई प्रस्ताव भेजे गए हैं निरीक्षण में नवगछिया स्टेशन के हेल्थ इंस्पेक्टर विपिन कुमार, डीसीआई केपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक एन के तिवारी, आई ओ डब्लू लाल बिहारी आदि लोग उपस्थित थे।

