नवगछिया। बैंक ऑफ इंडिया में नौ लाख से अधिक की लूट के मामले में पुलिस हवा में तीर चला रही है। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के बाद भागलपुर से डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया था लेकिन उससे भी लुटेरों का कोई पता नहीं चला। डॉग सूंघते हुये लक्ष्मीपुर रोड तक जाकर वापस लौट गया। इससे जाहिर है  लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद लक्ष्मी पुर सड़क की ओर से भागे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सीसीटीवी से मिल सकते हैं अहम सुराग :

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों का फोटो आने के बाद पुलिस कैमरे की जांच पड़ताल में लगी है। अपराधियों के चेहरे ढके हुए हैं। सभी काम उम्र के लड़के दिख रहे है। पुलिस के एक बड़े पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों के चेहरे से ही कुछ सुराग मिले है उसी आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छपेमारी की  जा रही ही। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

छापेमारी के लिए टास्क फोर्स को मिली जिम्मेदारी  :

एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में टास्क फोर्स गठित किया गया है जो अलग अलग दिशाओं में छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में नवगछिया थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान जगह-जगह छापेमारी में लगे हुए है। बुधवार की शाम एसडीपीओ कार्यलय में एसपी ने एसडीपीओ सहित सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की और घटना के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर सभी को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अभी तक लुटेरों का कोई भी सुराग नही मिला है। सभी बिंदुओं पर हमलोग बारीकी से नजर रखे  हुए हैं। जल्दी ही कांड का उद्भेदन होगा और अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

बैंक ऑफ ईडिया में पहले भी घटीं हैं घटनाएं

नेशनल हाइवे स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पहले भी अपराध की कई घटनाएं घटी हैं। इसके पहले  2014 में अपराधियों ने बैंक के सफाई कर्मी अखिलेश कुमार को बैंक से घर जाने के दौरान अपहरण कर बैंक की सारी चाबी लेकर लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए। दो वर्ष बाद अपराधियों ने बैंक के पीछे जाकर वेंटिलेटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली।

नवगछिया पुलिस पर उठे सवाल

नवगछिया में पहली बार दिनदहाड़े बैंक डकैती की घटना ने पुलिस की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया है। नवगछिया में इसके पहले भी विद्युत कार्यालय में चेस्ट तोड़कर हुई लूट की घटना मेंआज भी पुलिस के हाथ खाली है। बाजारके गौरव ज्वेलरी में 14 लाख के आभूषणों की चोरी की घटना में भी पुलिस कुछ नहीं कर पाई । रोजाना दिनदहाड़े हो रही हत्याओं में भी पुलिस के हाथ खाली है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet