नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के छात्रों ने एडमिट कार्ड देने के नाम पर 10 रुपए लेने की शिकायत प्राचार्य से की है। वहीं पार्ट वन की प्रैक्टिकल की परीक्षा के लिए 200 रुपए लिया जा रहा है, लेकिन 100 रुपए की ही रसीद दी जा रही है।

कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद मोहिद्दीन ने कहा कि किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क किसी को नहीं देना है। वहीं 200 रुपए लेकर 100 रुपए की रसीद देने पर उनका कहना है कि कॉलेज में बाहर से आने वाले शिक्षकों को खान-पान आदि करवाना पड़ता है। इसलिए, यह राशि ली जा रही है। लेकिन 100 रुपए की रसीद देना गलत है।

उन्होंने यह भी कहा कि एडमिट कार्ड के नाम पर 10 रुपए लेने की जानकारी . मुझे नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं एसडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि छात्रों ने अब तक इसकी शिकायत नहीं की है। अगर छात्रों से अधिक पैसा लिया जा रहा है तो वे आवेदन दें, जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *