नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कालेज में पार्ट १ की परीक्षा देने आई खरीक की बगड़ी निवासी अंशु कुमारी का बैग चोरी हो गया। अंशु ने बताया कि बैग में मोबाइल और कुछ रुपए थे। परीक्षा हाल में जाने से पहले शिक्षक ने बैग बाहर रखवा दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 314
जब परीक्षा देकर निकली तो बैग गायब था। छात्रा ने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद छात्रा ने प्राचार्य को आवेदन देकर घटना की सूचना दी है। वहीं कॉलेज के प्राचार्य मो. मोइनउद्दीन ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
