नवगछिया : एक फरवरी से होने वाली इंटर की परीक्षा को लेकर नवगछिया में 6 केंद्र बनाए गए हैं। इन 6 केंद्रों पर कुल 4917 छात्राएं परीक्षा देंगी। जिसमें मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय सेंटर पर 800 छात्राएं, इंटरस्तरीय विद्यालय सेंटर पर 699 छात्राएं,
जीबी कॉलेज सेंटर पर 959 छात्राएं, बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स महाविद्यालय सेंटर पर 1047 छात्राएं, रूंगटा बालिका विद्यालय सेंटर पर 661 छात्राएं और लालजी मध्य विद्यालय सेंटर पर 651 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी।

