नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेल खंड पर स्थित कटरिया स्टेशन का अब विकास किया जाएगा। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने केन्द्रीय रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलते ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

पिछले छह माह पूर्व नवगछिया लोजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान के नेतृत्व में रंगरा प्रखंड के लगभग आधे दर्जन पंचायत के सैकड़ों लोगों ने कटरिया स्टेशन पर अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया था। साथ ही मौके पर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के डीआरएम को लोगों ने अपना मांगपत्र सौंपा था।

रेलवे बोर्ड द्वारा लोगों की मांगों पर विचार करते हुए कटरिया स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज एवं रेलवे स्टेशन को ऊंचा करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस आशय का पत्र लोजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के डीआरएम द्वारा जारी किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *