नवगछिया : अनुमंडल परिसर में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़कों का मेंटनेंस नहीं किये जाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना पर बैठे इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल का धरना सातवें दिन समाप्त हो गया है. ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार आर्य द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया.

Whatsapp group Join

कार्यपालक अभियंता ने मौके पर ही वीपीन मंडल को मिठाई खिला कर धरना की समाप्ति की. लिखित आश्वासन में कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि इस्माइलपुर में कुल चार सड़क मेंटेनेंस के अधीन है. जिसमें एक सड़क लक्ष्मीपुर धार से इस्माइलपुर सड़क का मेंटनेंस कार्य किया जा रहा है.

कार्यपालक अभियंता ने कहा कि लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क का कार्य शुरू है. चंडी स्थान से इस्माइलपुर सड़क के लिये सामग्री स्थल पर जुटा ली गयी है. परवत्ता से जोत गोविंद का काम आज से शुरू किया जाएगा.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet