बिहपुर। गंगा व कोसी के बीच अंग प्रदेश के गौरव के नाम से विख्यात मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरधाम महाशिवरात्रि को लेकर सजधज कर तैयार है। मंदिर को फुलों से सजाया गया है। महाशिवरात्रि पर आकर्षक शिव बारात की झांकी निकलेगी एवं महादेव व मां पार्वती का विवाह देखने के लिए इलाके से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिवभक्त ब्रजलेश्वरधाम पहुंचेंगे।
Total Downloads: 81
शिवभक्तों को सेवा व सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर को सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है। मंदिर के गर्भगृह में जलार्पण को लेकर अलग-अलग द्वार से प्रवेश कराया जाएगा। रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास जी महाराज बताते हैं कि ब्रजलेश्वरधाम का नीर काफी शक्तिशाली है। जिससे गंभीर व असाध्य बीमारी भी ठीक हो जाती है। जिस कारण ब्रजलेश्वरधाम में हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु महादेव को जलार्पण करने आते हैं।
