📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 66
नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा निवासी रिटायर्ड शिक्षक सकलदेव सिंह की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री तारा देवी का निधन लम्बी बीमारी से गुरूवार की दोपहर हुआ. निधन पर पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र ने कहा वे मिलनसार व कर्मठ महिला थी. पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह संगठन की मजबूती के लिए कार्य करती. निधन पर पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र, प्रवक्ता दिनेश कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव, जिला मंत्री संजीव कुमार उर्फ गुड्डु यादव, शशि भूषण यादव, उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, महेंद्र सिंह कुशवाहा, छेदी प्रसाद सिंह, जयनारायण सिंह, अशोक कुमार झा, विजय सिंह कुशवाहा सहित अन्य ने शोक जताया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

