नारायणपुर। प्रखंड की भवानीपुर पंचायत के शिक्षक रजनीश कुमार, अमन कुमार, दयानंद दास सहित पांच लोगों से साढ़े सात एकड़ बंदोबस्ती जमीन को लेकर सीओ अजय कुमार सरकार ने पंचायत के सुभाष मंडल की शिकायत पर स्पष्टीकरण पूछा था।

जिसका रजनीश कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर जमाबंदी को रद्द करने का प्रस्ताव भेजा है। सीओ ने बताया कि सुभाष मंडल ने भवानीपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया के पति प्रियतम प्रियदर्शी के खिलाफ शिकायत की थी कि वर्तमान मुखिया के ससुर नारायण दास शिक्षक रहते सरकारी सेवा में परिवार के पांच लोगों को मोहनपुर मौजा का साढ़े सात एकड़ जमीन बंदोबस्त कैसे कराया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *