नारायणपुर । प्रखंड के जेपी कॉलेज नारायणपुर में स्थाई प्राचार्य की मांग को लेकर छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में छात्र राजद ने धरना प्रदर्शन किया। हेमंत सिंह ने बताया कि तिलकामांझी विश्वविद्यालय के द्वारा हमेशा जेपी कॉलेज नारायणपुर के साथ भेदभाव किया जाता हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
कहा कि जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्राचार्य 31 जनवरी को सेवानिवृत हुए लेकिन अभी तक नए प्राचार्य की बहाली नहीं हुई है। चेतावनी दी कि जल्द ही प्राचार्य की बहाली नहीं हुयी तो हमलोग अनिश्चित कालीन धरना पर बैठेंगे। मौके पर छात्र नेता गौतम यादव, अंशु सिंह, प्रशांत सिंह, दीपेश कुमार, विक्रम आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
