नारायणपुर । प्रखंड के रायपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर वार्ड नंबर दस में बंदोबस्ती की जमीन पर धार्मिक स्थल का निर्माण प्रशासन ने रोक दिया। गांव के ही हरिश्चंद्र साह ने बंदोबस्ती की जमीन पर जबरदस्ती मंदिर निर्माण को रोकने के लिए भवानीपुर पुलिस को आवेदन दिया था।

वहीं कुंदन कुमार साह ने बताया कि पहले भी सुमित्रा देवी के बंदोबस्ती जमीन पर नलजल योजना के तहत वार्ड संख्या आठ का पानी टंकी वार्ड संख्या दस में बनाया हैं। पानी टंकी घर के आगे बनवा दिया गया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया। दोनों पक्षों को शनिवार के जनता दरबार में बुलाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *