बिहपुर । बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा गंगा दियारे में अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर रामनगर सोनवर्षा में टीओपी जल्द खोला जाएगा। टीओपी खोलने की तैयारी को लेकर नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार व एसडीपीओ दिलीप सोनवर्षा पहुंचे और टीओपी को लेकर जमीन का निरीक्षण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
शनिवार को एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि टीओपी को लेकर सीओ को जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन फिलहाल एक बंद पड़े विद्यालय में टीओपी खोला जाएगा। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया सोनवर्षा दियारे व कोसी दियारे में टीओपी खोलना प्रस्तावित है। सोनवर्षा में दियारे में टीओपी खुल जाने से किसान भयमुक्त वातावरण में खेती कर सकेंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
