नवगछिया : खरीक थाना के बड़ी अठगामा निवासी महिला ने पति की डांट के बाद गुस्से में विक्रमशिला सेतु से गंगा नदी में कूद गई। महिला पानी के काफी अंदर चली गई थी जिसे नाव पर मछली मारने वाले मछुआरे ने बाहर निकाला। घटना की सूचना पर परबत्ता पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अनुमण्डल अस्पताल लाया। महिला मूलतः उदाकिशनगंज बिहारीगंज जिला मधेपुरा की रहने वाली है और इन दिनों वह बड़ी अठगामा गांव में रहती है। महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है।
Total Downloads: 198
महिला ने बताया कि उसको चार पुत्री है। शनिवार को जब बच्ची स्कूल नहीं गई तो उसकी इसी बात पर पिटाई की थी। यह बात घर वालों ने बाहर में काम कर रहे मेरे पति को कह दिया। पति ने फोन पर मुझे काफी डांट-फटकार लगाई। इसी गुस्से में आकर वह विक्रमशिला सेतु से नीचे कूद गई। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में परबत्ता पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।
