नवगछिया : नवगछिया में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन बसंत, फुहार का आयोजन किया गया। मंच का उद्घाटन नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, नगर परिषद की उपसभापति रश्मिरथी, महिला जागृति शाखा की सपना चौधरी, मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने हास्यपूर्ण अंदाज में लोगों को शराब से परहेज करने की अपील की।
उन्होंने पुलिस पर कविताओं के माध्यम से किये गए कटाक्ष का स्वागत भी हास्य अंदाज में ही किया। कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे डॉ. कमलेश बसंत ने कहा ने कहा कि आज कवियों का सौभाग्य है कि जो पुलिस किसी की नहीं सुनती है, वह आज कविता सुन रही है। देश के विभिन्न हिस्से से आये भिन्न भिन्न विधाओं के कवियों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।
कवियों ने कभी लोगों को हंसाया, गुदगुदाया तो कभी वीर रस के माध्यम से लोगों को भारत माता का जयघोष करने को मजबूर दिया। कवियों में लाफ्टर चैलेंज 2022 के फाइनलिस्ट हिमांशु बवंडर एवं फेम कॉमेडियन राधेश्याम भारती, विख्यात मिश्रा, योगिता चौहान, रामबाबू सिकारवर आदि कवियों ने शिरकत की।

इसे आयोजित करने में अध्यक्ष पारस खेमका,सचिव राज चौधरी, कोषाध्यक्ष राहुल यादुका, सक्रिय सदस्य गोविंद केडिया, संदीप सर्राफ, सुनील वर्मा, विक्की केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक विकास चिरानियाँ, सह संयोजक वरुण केजरीवाल, चेतन मुनका एवं पूर्व अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा लगे हुए थे।

