नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा ओपी अंतर्गत भवानीपुर गांव के सरस्वती स्थान के समीप शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कई घरों में आग लग गई। पूरा समान जलकर राख हो गया। रंगरा के रहने वाले नित्यानंद राय के घर में आग लग गई। उसके बाद धीरे धीरे आग पूरी तरह से फैल गई। जिससे करीब 5 घरों में आग लग गई।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसमें कई जानवर जल गए। हालांकि उस समय कोई भी व्यक्ति घर में नही था। जिसके वजह से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए की कड़ी मशक्कत

आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों के द्वारा कड़ी मशक्कत की गई। हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीण खुद से आग पर काबू नहीं कर पाए। आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले कई घर जल चुके थे। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आगलगी की इस घटना में लगभग 5 लाख रूपये के नुकसान की आशंका है।

अग्निशमन विभाग करती है कार्यशाला

अग्निशमन विभाग के द्वारा लगातार इसको लेकर कार्यशाला भी की जाती है। गांव गांव जाकर आग से बचने के लिए विभाग के द्वारा सभी को तरीके भी बताए जा रहे हैं। जिससे आग की घटना पर हद तक रूकावटें आ रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *