विक्रमशिला सेतु पर सोमवार दोपहर के समय ट्रक में तकनीकी खराबी आने के चलते चलते एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। नवगछिया व भागलपुर दोनों तरफ से आने व जाने वाली गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। बरारी टीओपी की पुलिस ने बताया कि पिलर नंबर-66 के पास एक ट्रक के इंजन में खराबी आ गयी थी, जिसके कारण जाम लग गया।

हालांकि खराब ट्रक को क्रेन के जरिए हटाने में आधे घंटे से अधिक समय लग गया, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान लंबी रूट की बस से लेकर दोपहिया वाहन, ट्रक, आदि जाम में फंसे रहे। आखिरकार दोपहर ढाई बजे के बाद ट्रक मार्ग से हटाया जा सका। इसके बाद यातायात सुचारु हो पाया। होली की छुट्टियों में घर जा रहे विपिन ने बताया कि जल्दी पहुंचने के लिए वह आज आधे टाइम के बाद से ही ऑफिस से निकल गए थे। जाम की वजह से देरी हो गई। हालांकि इस दौरान बाइक सवार पुल के दोनों तरफ बने फुटपाथ पर बाइक चढ़ाकर निकलते दिखाई दिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *