नवगछिया इलाके के राजेंद्र कॉलोनी में दो गुटों के वर्चस्व की लड़ाई में छात्र आशीष कुमार को गोली मार दी। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बीएड के छात्र की हत्या

आशीष के भाई सचिन ने बताया कि उनके घर की गली में दो गुटों के बीच लड़ाई हो रही थी। इसी बीच वे लोग छत किनारे देखने के लिए गए। उसका भाई भी साथ में था। दोनों गुटों में मारपीट होते होते एक गुट ने फायरिंग कर दी जो भाई के सीने के पास जा लगी। आशीष बरारी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता प्रदीप पंडित की नवगछिया में ही हार्डवेयर की दुकान है।

वीडियो बना रहे लोगों पर फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वार्ड नंबर 10 में वही मारपीट के बीच राइफल से गोलियां चलना शुरू हो गया। छत पर वीडियो बना रहे लोगों पर भी फायरिंग कर हुआ। जिसमें एक गोली आशीष को जा लगी। घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो वायरल हुआ है।

कैमरे में कैद पूरी घटना

पुलिस वीडियो की पड़ताल में जुटी हुई है। वीडियो में मारपीट से लेकर फायरिंग के बाद आशीष को गोली लगने की तक की घटना कैद है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। उसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उन्हें किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगा दिया गया है।

इनपुट : हिंदुस्तान

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *