नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के रहने वाले टोटो चालक शैलेंद्र दास को बुधवार को करंट लगा था। उन्हें इलाज के लिए परिजन बुधवार को ही मायागंज लेकर पहुंचे थे। मायागंज पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों का कहना था कि बुधवार की रात से ही शव अस्पताल परिसर में पड़ा हुआ था, उसकी हालत बिगड़ने लगी थी पर गुरुवार को जल्दी पोस्टमार्टम कराने की जगह और देरी की जा रही थी।

काफी समझाने पर परिजनों ने हंगामा बंद किया। मृतक की पत्नी वंदना देवी ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दिया है। उनका कहना था कि आठ मार्च की शाम उनके पति टोटो लेकर आए और मीटर से बिजली के तार को जोड़कर टोटो की बैटरी चार्ज करने की कोशिश कर रहे थे तभी आग लग गई और उनके पति को करंट लगा और वहीं पर गिर पड़े थे। मायागंज लाए जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *