नवगछिया : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने शुक्रवार को अनुमण्डल कार्यालय के सभागार में रंगरा चौक और खरीक प्रखंड के विस्थापित परिवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार भी उपस्थित थे।
डीएम ने दोनों प्रखंडों के 94 पक्का परिवार, 3 कच्चा परिवार, 132 झोपड़ी सहित कुल 229 परिवारों को 97,65,900 रुपये का प्रमाण पत्र प्रदान किया। राशि सभी लाभुकों के खाते में आरटीजीएस के द्वारा पहले ही भेजी जा चुकी है।
डीएम ने रंगरा प्रखंड के झल्लूदास टोला तिनटंगा के 56 पक्का मकान,124 झोपड़ी कुल 180 विस्थापितों के बीच 58,34,000 रुपये, जहांगीरपुर वैसी के 26 पक्का मकान को लेकर 24,72,600 रुपये, तीनटंगा दक्षिणी के 8 पक्का,

6 झोपड़ी कुल 14 परिवारों के बीच 78,5400 रुपये, खरीक प्रखंड के लोकमानपुर में 4 पक्का मकान, 3 कच्चा मकान, 2 झोपड़ी कुल 9 विस्थापित परिवारों के बीच 67,3900 रुपये की राशि का प्रमाण पत्र बांटा। इस मौके पर रंगरा सीओ आशीष कुमार सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

