नवगछिया के बिहपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नदी थाना क्षेत्र में सोए अवस्था में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नदी थाना क्षेत्र के सूरज यादव के रूप में हुई है। सूरज अपने बासा पर दो तीन लोगों के साथ सोया हुआ था।

तभी हथियार से लैस अपराधी आए और गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमें सूरज को तीन गोली लगी और उसकी मौत हो गई। शव को उठाकर खेत से लगभग 100 मीटर की दूरी पर फेंक दिया गया। पूरे मामले की जांच एसडीपीओ दिलीप कुमार के द्वारा की जा रही है।

हत्या का कारण नहीं हो पाया है स्पष्ट

हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। सूरज किसान था। भैंस चराकर वापस बासा पर आए थे। रात में खाना खा कर सभी सो गए थे। सूत्रों की माने तो इनका किसी से आपसी कोई विवाद नहीं था। लेकिन लोग जमीनी विवाद को लेकर हत्या की भी बात कह रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। उसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

तीन दिन में तीन हत्या

नवगछिया में हत्या रुकने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिनों के अंदर तीन हत्याएं हुई है। होली के दिन विवाद में एक छात्र की हत्या हुई। ठीक उसके सुबह एक युवक का शव केला के खेत में बरामद किया गया। जिसकी हत्या गला दबाकर कर दी गई थी। शुक्रवार को किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस कर रही है जांच

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मुझे सूचना मिली कि एक शव खेत में है, जिसके बाद हमलोग जांच कर रहे। तीन गोली मारी गई है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *