भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र में अंडर 19 क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली. सोशल मीडिया पर मृतक का सुसाइड नोट वायरल हो रहा है जिसमें उसने लिखा है कि मरने के बाद जिनका नाम लिखा है उन्हें वो उन्हें डराएगा. उसके पास उनकी लिस्ट भी है’ बता दें कि सुसाइड करने वाला वाला युवक राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित अशोक शाह का बेटा अकाश कुमार आनंद (17 वर्ष) है.
Total Downloads: 198
आनंद के इस कदम के पीछे कौन? :
फेसबुक पोस्ट पर अंग्रेजी में साफ तौर पर लिखा है ”मैं मरने के बाद लोगों को परेशान करने का पूरा इरादा रखता हूं. मेरे पास एक लिस्ट है.”. बता दें की आकाश ने क्राइस्ट चर्च स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की थी. वहीं जवान बेटे की अंतिम क्रियाकर्म भी अब तक नहीं हो पाया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट से परिजन भी काफी सहमे हुए हैं.
अंडर 19 के क्रिकेटर ने किया सुसाइड:
दरअसल जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद रोड स्तिथ बिहारी शाह दुर्गा स्थान निवासी ने अपने घर में खुदकुशी कर ली. जब दरवाजा खुला तो उसकी डेड बॉडी फंदे पर लटकी हुई थी. आनंद को क्रिकेट खेलने के लिए बोकारो जाना था. लेकिन जब उसकी मां ने सुबह दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. आकाश के कमरे में किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.

सोशल मीडिया पर सुसाइड वाला पोस्ट वायरल:
हालांकि जब परिजनों ने उसका सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया तो उसमें आकाश ने खुदकुशी करने से पहले एक पोस्ट किया था. जिसमें साफ तौर पर लिखा था कि व मरने के बाद लोगों को डराएगी जिसकी लिस्ट उसने तैयार की है. परिजनों की मांने तो आकाश बहुत ही अच्छा लड़का था. वह मेहनतकश और पढ़ाई और क्रिकेट दोनों में अव्वल दर्जे का था. हालांकि परिवार वाले खुदकुशी की वजह समझ नहीं पा रहे हैं. 48 घंटे से ज्यादा हो जाने के बावजूद पुलिस भी मौत की गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है.
