नारायणपुर  । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जयपुर चूहर पूरब पंचायत के बलहा गांव में शुक्रवार की रात्रि आग लगने से एक घर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आधा घंटे के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दयानंद पंडित ने बताया कि आग लगने का सही कारणों का पता नहीं लग सका है।

घर बनाने को लेकर रखा नगदी, अनाज, आभूषण सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। मामले को लेकर सीओ सह आपदा पदाधिकारी अजय कुमार सरकार ने कहा कि राजस्व कर्मचारी से जांच कराकर सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *