नारायणपुर । प्रखंड के एनएच पर भवानीपुर थाना के समीप शुक्रवार की सुबह टोटो को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक बाल-बाल बचा। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर भवानीपुर पुलिस ने पहुंचकर गाड़ी को साइड कराया।
गाड़ी मालिक ने बताया कि चालक राजेश रौशन गाड़ी पर खीरा लेकर नवगछिया से खगड़िया जा रहा था। चालक व उसपर सवार दो अन्य लोग सुरक्षित हैं। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि किसी प्रकार का कोई क्षति नहीं हुआ है।

