नवगछिया । नवगछिया में हाल में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या की घटनाओं के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में पुलिस मुख्यालय पटना से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम नवगछिया पहुंच गयी है।
होली के मौके पर नवगछिया के राजेन्द्र कॉलोनी में अश्लील गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी के दौरान छात्र आशीष राज की मौत गोली लगने से हो गयी थी। हत्याकांड की गूंज पटना के राजनीतिक गलियारों में गुजने के बाद एडीजी जे एस गंगवार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
कदवा में दादा पोता हत्याकांड के आरोपी पकड़ से दूर
28 जनवरी 2022 के रात्रि में कदवा बोड़वा टोला में सोए अवस्था मे दादा। दशरथ राय और पोते चन्दन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।घटना के बाद नवगछिया पुलिस को आक्रोशित कदवा वासियों के कोपभाज न बनना पड़ा था।पुलिस अभी तक हत्याकांड का उद्भेदन नही कर पाई है और अपराधी भी नहीं पकड़े गए हैं। एसटीएफ दादा पोता हत्याकांड के अपराधियों को दबोच सकती है।


