बिहपुर। दयालपुर गांव के समीप मंगलवार दोपहर एनएच 31 पर बगडी रेल पुल पर ऑटो का टायर फटने से ऑटो पलट गया। जिसमें रीना देवी, रानी देवी (बगडी), रिंकू देवी व चंद्रावती देवी (पोखरिया,भागलपुर) घायल हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
सड़क दुर्घटना की सूचना पर 112 की पुलिस व झंडापुर ओपी पुलिस ने घायलों को बिहपुर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
