बिहपुर । मिल्की गांव स्थित सैयदना हजरत दाता मांगनशाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर गुरुवार को बिहपुर पुलिस की चादरपोशी के साथ ही सात दिवसीय सलाना उर्स का समापन हो गया। वहीं इंस्पेक्टर विनय कुमार व बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार, दारोगा पवन सिंह, नवीन कुमार, विकास कुमार, दिपिका जूही, श्रीकांत राम व एएसआई हरेंद्र सिंह आदि गाजे बाजे के साथ दाता की मजार पर चादरपोशी कर क्षेत्र में अमन चैन की दुआ मांगी।
Total Downloads: 337
समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहपुर खानकाह के सज्जादानशीं अली कोनेन खां फरीदी और संचालन नायब सदर मोहम्मद इरफान आलम ने किया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा दाता की मजार पर इस वर्ष करीब दस लाख से जायरीनों ने चादरपोशी की।
