नवगछिया : वार्ड-23 कुम्हार पट्टी स्थित राकेश कोचिंग सेंटर में गुरूवार को पार्षद चम्पा कुमारी की अध्यक्षता में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें सरकार एवं नवगछिया नगर परिषद कार्यालय के पहल पर दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत जानकारी देने के साथ ही नए स्वयं सहायता समूह बना
Total Downloads: 345
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया एवं विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी दी गई। नवगछिया नगर परिषद के नगर मिशन प्रबंधक रंजीत कुमार ने सभी के सामने पूरी जानकारी को रखा और बताया कि इस माध्यम से महिला स्वरोजगार के ‘क्षेत्र मं भी सशक्त हो सकती हैं। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।
