नवगछिया । नवगछिया खाटू श्याम के रंग में रंगा हुआ है। सांवरिया सरकार द्वारा आयोजित श्याम महोत्सव के पहले निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सुबह मारवाड़ी विवाह भवन से निकलकर माखातकिया चौक, गरीबदास ठाकुरबाड़ी, महाराज जी चौक, हड़िया पट्टी मेन रोड होते हुए गोपाल गोशाला पहुंची।

शोभायात्रा में श्याम भक्त मंडल के तरफ से गरीबदास ठाकुर वाड़ी रोड में निशान लिए भक्तों पर फूलों की बारिश की गई एवं शीतल पेयजल, टॉफी, फल आदि की सेवा प्रदान की गई। इसके अलावा नगर में मित्र मंडल एवं कई जगह नगर वासियों के तरफ से निशान लिए श्याम भक्तों को सेवा प्रदान की गई। निशान शोभायात्रा के गोपाल गौशाला पहुंचने पर श्याम भक्तों ने अपना निशान बाबा को अर्पित किया और ज्योत लिया। उसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

गोपाल गोशाला में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया है पंडित नीरज शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण से श्याम बाबा की जोत जलाई और एवं पूजा अर्चना की गई। दोपहर से भजनों की गंगा बहाई गयी। संजय मित्तल (कोलकाता) आकाश परिचय (गिरिडीह) आयुषी पीयुष (सिलीगुड़ी) युवराज भारद्वाज (नवगछिया) के द्वारा भक्तों को खूब झूमाया गया एवं बाबा की जय जय कार की गई।

देर रात तक नवगछिया खाटु श्याम के रंग में रंगा हुआ था। आयोजन को सफल बनाने में सांवरिया सरकार के अध्यक्ष शिव शक्ति, समीर गुप्ता, सचिव यशराज केडिया, कोषाध्यक्ष राज चौधरी, शिवम शर्राफ, रंजीत जयसवाल, राहुल यादुका, मयूर केजरीवाल, पारस खेमका, गौरव यादुका आदि लगे हुए है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *