बिहार बोर्ड (बीएसईबी) की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी जा चुके हैं। बिहार इंटर परीक्षा में में इस साल कुल 83.7 फीसद परीक्षार्थी सफल हुए हैं। 12वीं कॉमर्स में सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद की सौम्या शर्मा ने 95 फीसदी अंक हासिल परचम लहराया है। 12वीं साइंस में राम लाल कॉलेज खगड़िया की आयुषी नंदन ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
Total Downloads: 80
आयुषी ने साइंस स्ट्रीम से 94.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस बार 12वी पास करने वाली सभी लड़कियों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं बिहार बोर्ड टॉपर्स में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को एक-एक लाख रुपए, लैपटॉप और ई-बुक रीडर दिया जाएगा। दूसर स्थान हासिल करने वालों को 75 हजार रुपए और लैपटॉप जबकि राज्य में तीसर स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 15 हजार रुपए और एक ई-बुक रीडर दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर और शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर द्वारा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस साल 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। बिहार बोर्ड ने बताया था कि रिजल्ट 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे बाद इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया गया। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा एक फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोतिक की गई थीं।


नौगछिया न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि मेहनत कर पढ़ाई करें और अव्वल हों। अपनी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है। इसके लिए वह बहुत खुश हैं। सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। सौम्या ने बताया कि वह सोशल मीडिया में एक्टिव नहीं हैं। आगे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए तैयारी करनी है।
साइंस टॉपर आयुषी बनना चाहती हैं आईएएस
खगड़िया के मानसी प्रखंड के मटिहानी गांव की रहने वाली आयुषी नंदन साइंस स्ट्रीम में स्टेट टॉपर घोषित की गई हैं। खगड़िया शहर के वित्तरहित आरलाल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन को 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।

स्टेट टॉपर बनने पर आयुषी नंदन ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह आगे की पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहती हैं। आयुषी ने बताया कि वह कोचिंग क्लास और 8 से 9 घंटे तक सेल्फ स्टडी करती थी। घर से दूर होने के कारण कॉलेज कम ही जाती थी।
आयुषी ने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता और कोचिंग के शिक्षक को दिया है। बताया कि मैट्रिक परीक्षा में भी वह बिहार में टॉप-10 में आई थी। तब उसे नौवां रैंक आया था। कहा कि माता- पिता का उन्हें हमेशा सहयोग मिलता रहा है।

पिता करते हैं कुटीर उद्योग, घर पर लगा बधाइयों का तांता
आयुषी नंदन के पिता सर्वेश कुमार सुमन अपने घर पर ही कुटीर उद्योग चलाते हैं। दूध से घी और पनीर का उत्पादन कर अपना व्यवसाय करते हैं। मानसी प्रखंड के खुटिया पंचायत के वार्ड-7 निवासी सर्वेश कुमार सुमन और अमीषा देवी की पुत्री आयुषी नंदन बचपन से ही पढ़ने में मेधावी रही है।
अपनी पुत्री की इस सफलता पर आयुषी के माता- पिता घर पर बधाई देने के लिए आनेवाले हर किसी को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही आयुषी और उनके माता को लोग फोनकर लगातार बधाई दे रहे हैं।
डीएम डॉ. आलोक रंजन घोष और जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मोहन ठाकुर ने आयुषी को फोन कर शुभकामनाएं दी है और आगे भी बेहतर करने की कामना की है।
