नवगछिया। जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवहा ने नवगछिया जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को पार्टी के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौपीं है। वीरेंद्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया।
Total Downloads: 198
मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, प्रदेश महासचिव विभूती गोस्वामी, जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, बुलंजी चौधरी, रवि कुमार, शाहिद रजा, पप्पू यादव, मुरारी मंडल, अनिल पटेल, चंद्रिका मंडल, साकेत बिहारी, मनोज लाल, रंजीत मंडल, कुमार मिलन सागर, हिमांशु भगत, प्रिंस पटेल, भवेश यादव, रूपक पटेल, विजय राय व अन्य ने बधाई दी है।
