नवगछिया : चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी को लेकर मंगलवार को भवानीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ अजय कुमार सरकार व थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह की अध्यक्षता में हुई। थानेदार ने कहा कि पर्व में अश्लील गाने व डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।

सीओ ने कहा कि त्योहार में सौहार्द बिगाड़ने वालों की सूचना पुलिस प्रशासन को देंगे, ताकि उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि पुलिस सादे लिबास में जगह-जगह तैनात रहेगी। सीओ ने बताया कि 30 मार्च को रामजानकी ठाकुरबाड़ी में नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

31 मार्च को रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। नगरपारा में चैती दुर्गा मंदिर परिसर में रामकथा को लेकर 22 मार्च को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। चैती दुर्गा मंदिर नगरपारा व महवागढ़ आशाटोल में 28 मार्च को प्रतिमा स्थापित होगी। नगरपारा में 31 मार्च: को महवागढ़ में एक अप्रैल को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। वहीं 29 से 31 मार्च तक महवागढ में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *