नवगछिया : श्री रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ का 48वां आयोजन बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में होने जा रहा है। इसे लेकर मंगलवार सुबह भव्य शोभायात्रा बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी से गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी जो हड़िया पट्टी होते हुए महाराज जी चौक, मक्खातकिया, गरीबदास ठाकुरबाड़ी मेन रोड होते हुए वापस बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी पहुंची। वहां सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में महाकाल सेवा समिति श्याम सेवा मित्र एवं नगर वासियों की तरफ से फूलों की वर्षा, शरबत, नींबू, पानी, फल आदि की व्यवस्था की गई थी।

हिंदू नववर्ष पर पिछले 47 सालों से बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में रामचरितमानस का पाठ एवं प्रवचन का कार्यक्रम 9 दिनों तक चलता है पूरा शहर नए साल पर राम की भक्ति में डूबा रहता है।

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, उपाध्यक्ष बनवारी पंसारी, सचिव शिव जयसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण केडिया, मुख्य यजमान विनीत खेमका, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, विशाल चिरानिया, विनीत चिरानिया, अनिल चिरानिया, संतोष भगत, अनिल भगत, कैलाश अग्रवाल, किशन चिरानिया, किशन यादुका, अवधेश गुप्ता, रोहित मावंडिया, रवि चिरानिया, दयाराम चौधरी, संतोष यादुका, शंकर चिरानिया, अरूण यादुका, श्रीधर शर्मा, कुणाल गुप्ता, सुभाष वर्मा, विनोद चिरानिया, कमलेश अग्रवाल, आयुष खेमका, महाशिवरात्रि कमेटी के सभी सदस्य महिला जागृति शाखा मारवाड़ी युवा मंच एवं नगर के धर्म प्रेमी साथ साथ चल रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *