नारायणपुर । प्रखंड के नगरपारा गांव से बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी। यज्ञ कर्ता बाल योगी संत प्रयाग दास जी ने बताया कि कलश यात्रा में प्रखंड के विभिन्न गांव से आए ग्यारह सौ कन्या कुमारी व महिला हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर नगरपारा चैती दुर्गा मंदिर होते हुए नगर भ्रमण कर बलाहा शिव मंदिर गंगा नदी तट पर जल भर कर वापस यज्ञ स्थल पहुंची।

नर्मदेश्वर शिवालय व चैती दुर्गा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय पंच कुण्डात्मक विश्व कल्याणार्थ श्रीराम महायज्ञ का विधिवत शुरूआत यज्ञ संरक्षक परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र, जिप सदस्य प्रतिनिधि सह प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा सहित अन्य गणमान्य दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया बैरिस्टर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय संत धर्मगुरु तपोवन पीठाधीश्वर श्री संत गंगा दास जी महाराज वृंदावन वाले का कार्यक्रम रोजाना दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। रोजाना रात्रि 8:00 से वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन होगा। शाम में भजन सम्राट हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक मिश्र के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *