नवगछिया : हिदू नववर्ष पर बुधवार को शिवशक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी परमहंस आगमानंद महाराज के सानिध्य में विश्व कल्याण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिवशक्ति योगपीठ से निकलकर 14 नंबर सड़क से तेतरी दुर्गा मंदिर, ध्रुवगंज, भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर होते हुए खरीक चौक के पास आनंद वेअर हाउस पहुंची। वहां प्रवचन के दौरान स्वामी आगमानंद ने कहा कि विक्रम संवत हिंदी नववर्ष से प्रारंभ होता है। सम्राट विक्रमादित्य के समय से ही भारतीय संस्कृति में परिवर्तन हुआ। इसी समय से नववर्ष मनाया जा रहा है।
Total Downloads: 79
प्रकृति में भी परिवर्तन इसी मास होता है। आम में भी मंजर आते हैं, कोयल की कूक से फिजाएं गूंजती हैं। जो प्रकृति परिवर्तन का संदेश देती हैं। भारत किसानों का देश है। इसी माह में फसल तैयारी होती है। इसलिए हिंदी नववर्ष पूरे भारतवर्ष में मनाना चाहिए, ताकि जनमासन का कल्याण हो।
अंग्रेजी नववर्ष हमारी सभ्यता-संस्कृति से जुड़ा नहीं है। स्वामीजी ने कहा कि हिंदी नववर्ष मनाने को लेकर अंगक्षेत्र में लगातार कई वर्षों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद लोगों ने स्वामी आगमानंद से आशीर्वचन लिया। वहीं कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को भावविभोर कर दिया।

