नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर पाया नंबर 57 के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टीओपी पुलिस ने लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया।
Total Downloads: 198
जहां इलाज दौरान पकरा निवासी लूडो कुमार के पुत्र संतोष कुमार (27) की मौत हो गई। वहीं खगड़िया के लौनियाचक निवासी विजय कुमार (30) और पकरा के अटल कुमार (25.) की हालत नाजुक है। जानकारी के अनुसार तीनों भागलपुर हवाईअड्डा के पास कोल्ड स्टोर में काम करते थे।
तीनों रोज एक ही बाइक से आते-जाते थे। भागलपुर जाने के क्रम में पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। संतोष की मौत के बाद पत्नी काजल देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे एक बेटी और एक बेटा है।

