खरीक : दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की खरीक बाजार शाखा ऋण वसूली को लेकर गंभीर है। मंगलवार को ब्रांच मैनेजर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में परबत्ता पुलिस के सहयोग से वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम राघोपुर, शंकरपुर, बड़ी अलालपुर व छोटी अलालपुर सहित कई गांव पहुंची। इस दौरान शंकरपुर के लोन डिफॉल्टर मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
अन्य बकायेदारों के परिजनों को जल्द राशि भुगतान कराने को कहा। शाखा प्रबंधक ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोन लेने वालों से अपील की है कि जल्द राशि का भुगतान करें। बैंक का उद्देश्य किसी को जेल भेजना नहीं है। लेकिन, लोन नहीं चुकाने वालों पर मजबूरन इस तरह का कदम उठाना पड़ता है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
