बिहपुर। प्रखंड के अमरपुर निवासी उदयकांत सनगही ने बिहपुर थाने में जबरन काम रोकने, रंगदारी मांगने, छीनतई करने व जान मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया है। उसने रूबी देवी, शंकर सनगही, सत्यम सनगही, शिवम सनगही, सुंदरम सनगही, राकेश ठाकुर व रौशन सनगही को नामजद किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
आरोप लगाया कि उसकी पैतृक जमीन पर खेती करने के एवज में आरोपी पांच लाख रंगदारी मांगते हैं। 18 मार्च को खेत पर सुंदरम सनगही, रोशन सनगही व राकेश ठाकुर ने उसके साथ धक्का मुक्की क अंगूठी छीन लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
