नवगछिया । रामनवमी पर रंगरा और ढोलबज्जा में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवा झंडा लेकर भ्रमण किया। रंगरा ग्राम मे जुलूस दोपहर 3:00 बजे से लेकर संध्या 7:00 बजे तक निकाली गई। इस अवसर पर रंगरा थाना प्रभारी बिट्टू कमल और 50 से अधिक की संख्या में सिपाही मौजूद थे।

साथ ही जगह-जगह पर भक्तों के लिए ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था भी की गई थी। गुरुवार को झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसको लेकर थाना प्रभारी के द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया गया था।

वहीं ढोलबज्जा में श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम, सीता माता, लक्ष्मण, हनुमान जी की आकर्षक झांकियों ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस मौके पर सभी स्थानीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *