नवगछिया : नवगछिया बाजार स्थित आभूषण विक्रेता विक्रम भुडोलिया की दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरों ने उड़ा ली। पीड़ित दुकानदार ने नवगछिया थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में विक्रम ने कहा है कि उनका घर और दुकान नवगछिया बाजार में है।

उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी की थी। जब किसी काम से बाहर जाने के लिए मोटरसाइकिल के पास पहुंचे तो वहां से वाहन गायब था। आसपास खोजबीन करने के बाद मोटरसाइकिल का कहीं पता नहीं चला। बगल में लगे सीसीटीवी कैमरा में मोटरसाइकिल चोरी की घटना कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *